गोवा में अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव में 20-25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना :राउत

Ads

गोवा में अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव में 20-25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी शिवसेना :राउत

  •  
  • Publish Date - March 7, 2021 / 11:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

पणजी, सात मार्च (भाषा) शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी गोवा में अगले वर्ष होने विधानसभा चुनाव में 20 से 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राउत ने दावा किया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर असंतोष है लेकिन विपक्ष इसका लाभ नहीं उठा पा रहा है और इसके कारण आप जैसे दलों को मौका मिल रहा है, जो गोवा में केवल चुनाव के वक्त ही नजर आते हैं।

राउत ने कहा कि जो लोग गोवा में शिवसेना की ताकत पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें राज्य में सहयोगियों की ताकत के बूते पर नहीं बल्कि अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए।

भाषा

मानसी दिलीप

दिलीप