शिवकुमार व सिद्धरमैया कैबिनेट विस्तार पर बातचीत के लिए दिल्ली में

शिवकुमार व सिद्धरमैया कैबिनेट विस्तार पर बातचीत के लिए दिल्ली में

शिवकुमार व सिद्धरमैया कैबिनेट विस्तार पर बातचीत के लिए दिल्ली में
Modified Date: July 21, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: July 21, 2026 3:52 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। उम्मीद है कि वे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलकर राज्य कैबिनेट के विस्तार के लिए आखिरी दौर की बातचीत करेंगे।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद भी एक विशेष उड़ान से इन दोनों नेताओं के साथ आए हैं। ये तीनों नेता अभी यहां कर्नाटक भवन में ठहरे हैं।

पिछले हफ्ते, तीनों नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ शुरुआती बातचीत की थी, लेकिन उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था क्योंकि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को किसी ज़रूरी काम से बेंगलुरु जाना पड़ा था।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की बैठक में खरगे राज्य इकाई द्वारा पेश की गई संभावित उम्मीदवारों की सूची का जायजा लेंगे।

कर्नाटक के लिए कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पिछली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा था, ‘बातचीत अभी शुरू हुई है। यह शुरुआती बातचीत है, और बहुत जल्द कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार होगा।’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक कैबिनेट में विधानसभाध्यक्ष के अलावा 20 पद खाली हैं और कोशिश उन सभी पदों को भरने की होगी।

सूत्रों ने बताया कि बातचीत में विधानसभाध्यक्ष का खाली पद भरने पर भी चर्चा होगी, क्योंकि पूर्व विधानसभाध्यक्ष यूटी खादर ने स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल लिया है। विधान परिषद के उप-सभापति का पद भी खाली है।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में