Shivalik Tanker News : एलपीजी की भारी किल्लत के बीच आई खुशखबरी! हॉर्मुज की लहरों को पार कर मुंद्रा पोर्ट पहुँचा गैस टैंकर शिवालिक

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Shivalik सुरक्षित रूप से Mundra Port पहुँच गया है। इससे भारत में LPG सप्लाई संकट के बीच राहत की उम्मीद बढ़ी है।

Shivalik Tanker News :  एलपीजी की भारी किल्लत के बीच आई खुशखबरी! हॉर्मुज की लहरों को पार कर मुंद्रा पोर्ट पहुँचा गैस टैंकर शिवालिक

Shivalik Tanker News / Image Source : ANI

Modified Date: March 16, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: March 16, 2026 8:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Shivalik ने संवेदनशील हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत पहुंचकर राहत दी।
  • Mundra Port पर टैंकर पहुंचने से LPG सप्लाई चेन मजबूत होने की उम्मीद।
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण भारत में LPG आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है।

नई दिल्ली: Shivalik Tanker News देश में एलपीजी (LPG) गैस की किल्लत और रसोई गैस की कीमतों को लेकर आम जनता के बीच बढ़ती चिंता के बीच एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मिडिल ईस्ट के देशों में चल रहे युद्ध और समुद्री रास्तों पर मचे तनाव के कारण गैस की सप्लाई पर गहरा संकट मंडरा रहा था, लेकिन अब इस संकट के बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई है। एलपीजी लेकर आ रहा टैंकर शिवालिक (Shivalik) अपनी लंबी समुद्री यात्रा पूरी कर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर पहुँच गया है। इस टैंकर ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण समुद्री रास्तों को सफलतापूर्वक पार किया है।

आम जनता को कैसे मिलेगी राहत?

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के कारण कई देशों में ईंधन की भारी कमी हो गई थी, जिसका असर भारत पर भी पड़ने की आशंका थी। शिवालिक के सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुँचने से गैस की सप्लाई चेन फिर से पटरी पर आएगी। इससे एलपीजी की किल्लत कम होगी और रसोई गैस की आपूर्ति में आने वाली अड़चनें दूर होने की उम्मीद है।

एलपीजी की किल्लत ने मचाया था हड़कंप

हाल के दिनों में देश भर में एलपीजी की किल्लत की खबरों ने आम जनता के बीच हड़कंप मचा दिया था, जिसके चलते कई राज्यों में रसोई गैस की भारी कमी देखी गई। इस संकट का फायदा उठाकर कुछ मुनाफाखोरों ने कालाबाज़ारी और जमाखोरी शुरू कर दी थी, जिससे न केवल आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ा, बल्कि पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील समुद्री रास्तों पर मंडराते सुरक्षा खतरों ने ईंधन की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ‘शिवालिक’ टैंकर का सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंचना इसी कठिन दौर में भारत के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.