Shivraj Singh Chauhan Appeal: इस विभाग के अफसर एक साल तक नहीं खरीदेंगे गोल्ड!.. खुद इस दिग्गज मंत्री ने किया बड़ा दावा, ये अपील भी की..

Ads

Shivraj Singh Chauhan Appeal: शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने और संसाधन बचाने की अपील की।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 08:02 PM IST

Shivraj Singh Chauhan Appeal || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • शिवराज सिंह चौहान ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की।
  • मंत्रालय में कार पूलिंग और वर्चुअल मीटिंग को बढ़ावा मिलेगा।
  • प्राकृतिक खेती और उर्वरकों की बचत पर सरकार का फोकस।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और आत्मनिर्भरता अपनाने की अपील के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। (Shivraj Singh Chauhan Appeal) उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने विशेष अवसरों को छोड़कर एक साल तक सोना नहीं खरीदने का संकल्प लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), कृषि शिक्षा और भूमि संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर भी सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर शादी जैसे खास अवसर होंगे, तभी सोना खरीदा जा सकेगा। सरकार 15 जून से “खेत बचाओ अभियान” को और आगे बढ़ाएगी। इसके तहत वैज्ञानिक खेतों की मिट्टी की जांच करेंगे और उसी के अनुसार खाद के इस्तेमाल की सलाह देंगे। (Shivraj Singh Chauhan Appeal) इससे उर्वरकों की बचत होगी और जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में खाद आयात करता है, इसलिए उर्वरकों की बचत जरूरी है। साथ ही बिजली बचाने के लिए मंत्रालय में अधिक से अधिक वर्चुअल मीटिंग करने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और कार पूलिंग को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया है। खाने के तेल की बचत पर भी योजना बनाई जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। (Shivraj Singh Chauhan Appeal) इसके लिए मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल, कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान

इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍टील के बक्‍से से महिला का सिर-कटा शव बरामद

लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी

होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल

उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

1. शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से क्या अपील की?

उन्होंने विशेष अवसर छोड़कर एक साल तक सोना नहीं खरीदने का आग्रह किया।

2. सरकार प्राकृतिक खेती को कैसे बढ़ावा देगी?

वैज्ञानिक मिट्टी जांचकर किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह देंगे।

3. मंत्रालय में किन नई व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया?

कार पूलिंग, वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जाएगा।