नई दिल्ली: shraddha murder case details in hindi श्रद्धा मर्डर केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, पुलिस लगातार आरोपी आफताब से पूछताछ कर सबूत जुटाने में जुटी हुई है। इसी बीच पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें आरोपी आफताब एक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आफताब इसी बैग में भरकर श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को ठिकाना लगाता था।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से हथियार बरामद हुआ है। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस इस सुराग को अहम मानकर चल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इसी हथियार से आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद शव को काटा था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब पूनावाला ने कड़ी पूछताछ के बाद सच्चाई का खुलासा करना शुरू कर दिया है और खुद छतरपुर स्थित अपने फ्लैट से पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत बरामद करने में मदद की। शनिवार को आफताब के फ्लैट से हथियार बरामद हुआ है।
फॉरेंसिक टीम का दावा है कि हत्या के दिन आफताब ने जो कपड़े पहने थे, उन पर लगे खून के धब्बे अब भी हो सकते हैं। हालांकि वो कपड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। इसलिए पुलिस ने आफताब के फ्लैट से सभी कपड़ों को जब्त कर लिया है। आफताब ने पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के खून से सने कपड़ों को सिविक गार्बेज वैन में फेंक दिया था। श्रद्धा के कपड़ों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कूड़ा उठाने वाले सिविक नेटवर्क पर नजर रखना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दंपति के रहने वाले पड़ोस के कचरे के लिए दो डंपिंग स्पॉट की पहचान की है।
Read More: Zomato में भी शुरू हुआ मंदी का दौर! कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जंगल में मिले शरीर के अंग श्रद्धा के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच की रिपोर्ट आने में 15 दिन लगेंगे। पुलिस सुरक्षा फुटेज की भी जांच कर रही है और डेटिंग ऐप बम्बल से विवरण मांगा है, जहां आफताब और श्रद्धा तीन साल पहले मिले थे।
#WATCH | Shraddha murder case: CCTV visuals of Aftab carrying bag at a street outside his house surface from October 18 pic.twitter.com/S2JJUippEr
— ANI (@ANI) November 19, 2022