Shubhendu Shekhar Attack: चुनाव या जंग? इस BJP नेता को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, CRPF जवान पर भी किया हमला, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

Ads

Shubhendu Shekhar Attack: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान हालात तनावपूर्ण बने।

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 07:54 AM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 08:33 AM IST

subendhu marpeet/ image source: Sanjeev33260284 x handle

HIGHLIGHTS
  • दक्षिण दिनाजपुर में प्रत्याशी पर हमला
  • भीड़ ने दौड़ाकर की मारपीट
  • सुरक्षा कर्मियों संग भागकर बची जान

Shubhendu Shekhar Attack: दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान हालात तनावपूर्ण बने। 23 अप्रैल को शुरू हुए मतदान के में कई इलाकों से हिंसा, आगजनी और झड़पों की खबरें सामने आई। एक ओर जहां बड़ी संख्या में मतदाता ने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर माहौल बिगड़ता नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अलग-अलग क्षेत्रों से मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं देखी गईं, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।

West Bengal election violence: बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु शेखर को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

राज्य के मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलीगुड़ी और मालदा जैसे इलाकों में सबसे अधिक तनाव देखने को मिला। मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने हुमायूं कबीर की कार पर लाठियों और ईंटों से हमला कर दिया। वहीं दक्षिण दिनाजपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शुभेंदु शेखर को उग्र भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसके बाद उन्हें और उनके सुरक्षाकर्मियों को वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। बताया जा रहा है कि उन्हें एक विशेष मतदान केंद्र पर मतदान बाधित होने की सूचना मिली थी, जहां पहुंचते ही उन पर हमला कर दिया गया। सिलीगुड़ी में भी मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। वहीं मालदा के एक मतदान केंद्र पर मतदान मशीन में खराबी आने के बाद लोगों ने हंगामा किया।

BJP candidate attack Bengal: बीजेपी ने जीत का किया है दावा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 91.78 प्रतिशत के उच्च मतदान का हवाला देते हुए अनुमान जताया कि भाजपा इस चरण की 152 सीट में से 125 सीट जीतेगी। (Final Voting Figures for West Bengal) पहले चरण के मतदान के समापन के बाद विपक्ष के नेता तथा नंदीग्राम और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक जनादेश प्राप्त करने वाली है।

उन्होंने सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग को श्रेय दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘भाजपा इस चरण में ही लगभग 125 सीट हासिल कर लेगी।’’आज पहले चरण में 3.6 करोड़ मतदाताओं में से कुल 91.87 प्रतिशत ने वोट डाला। अधिकारी ने मतदान के रुझानों पर भी चर्चा की और बताया कि राज्य में सत्ताधारी दल के खिलाफ भारी जनविरोधी लहर के चलते अल्पसंख्यक वोट एकजुट होते दिख रहे हैं, लेकिन ‘‘परिणाम आने पर ही पता चलेगा कि हिंदू मतदाताओं का एक बड़ा बहुमत – लगभग 85 प्रतिशत – भाजपा के साथ है।’’ उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में पार्टी की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं और मुख्य चुनौती सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाई जा रही धमकियों को रोकना है।अधिकारी ने कहा कि ‘‘निर्वाचन आयोग की सख्ती से पहले चरण में अनुशासन बनाए रखने में मदद मिली।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह का नियंत्रण जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

घटना कहां हुई?

दक्षिण दिनाजपुर जिले में यह घटना हुई।

किस पर हमला हुआ?

भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु शेखर पर हमला हुआ।

हमला कैसे हुआ?

उग्र भीड़ ने दौड़ाकर मारपीट की।