सिद्धरमैया ने विजय की ‘सिनेमा से जनसेवा तक की यात्रा’ की सराहना की

Ads

सिद्धरमैया ने विजय की ‘सिनेमा से जनसेवा तक की यात्रा' की सराहना की

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 01:01 AM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 01:01 AM IST

बेंगलुरु, 10 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सी. जोसेफ विजय को रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सिद्धरमैया ने फोन पर विजय को शुभकामनाएं दीं और तमिलनाडु में इतिहास रचने के लिए उनकी प्रशंसा की।

सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विजय ने सिनेमा जगत से लेकर जनसेवा तक एक उल्लेखनीय सफर तय किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध, सांस्कृतिक समानता और सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और संघीय सहयोग के प्रति साझा आकांक्षाएं हैं।’’

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मैं दोनों राज्यों के बीच साझेदारी को मजबूत करने और धर्मनिरपेक्षता, संवैधानिक मूल्यों, विभाजनकारी और फासीवादी ताकतों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

भाषा सुरभि जितेंद्र

जितेंद्र