Suvendu Adhikari Cabinet Meeting | Photo Credit: AI
कोलकाता: Suvendu Adhikari Cabinet Meeting पश्चिम बंगाल में अब बीजेपी की सरकार बन गई है। नए सीएम की कुर्सी में बैठते ही सुवेंदु अधिकारी एक्शन में नजर आ रहे हैं। शपथ लेने के कुछ ही देर बाद वे काम जुट गए थे और ये सिलसिला आगे भी जारी है। इसी क्रम में आज सुवेंदु अधिकारी अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक (Suvendu Adhikari Cabinet Baithak) करने जा रहे हैं। बैठक दोपहर 12 बजे सचिवालय नबान्न में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही आयुष्मान भारत सहित केंद्रीय योजनाओं को मंजूरी मिल सकती है।
Suvendu Adhikari Cabinet Meeting आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार बनने के बाद अब प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी की यह पहली मीटिंग होगी। इस बैठक में शुभेंदु अधिकारी के साथ शपथ लिए पांच मंत्री उपस्थित रहेंगे।
कयास लगाया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को लेकर भी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपए देने का वादा किया था। ऐसे में आशंका है कि कैबिनेट की बैठक में आज इस विषय पर चर्चा हो सकती है।