सिक्किम: भूस्खलन के बाद नाथू ला मार्ग पर फंसे पर्यटकों को सेना ने बचाया

सिक्किम: भूस्खलन के बाद नाथू ला मार्ग पर फंसे पर्यटकों को सेना ने बचाया

सिक्किम:  भूस्खलन के बाद नाथू ला मार्ग पर फंसे पर्यटकों को सेना ने बचाया
Modified Date: May 16, 2026 / 01:02 am IST
Published Date: May 16, 2026 1:02 am IST

गंगटोक, 15 मई (भाषा) भारतीय सेना ने सिक्किम में भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध होने से नाथू ला-थेगू मार्ग पर फंसे कई पर्यटकों को शुक्रवार को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन नाथू ला-थेगू मार्ग पर हुआ, जिससे खराब मौसम और कठिन ऊंचाई वाले इलाके के बीच पर्यटक करीब छह घंटे तक फंसे रहे।

उन्होंने बताया कि पर्यटक जब नाथू ला और बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर से लौट रहे थे तभी भूस्खलन के कारण यह सड़क बंद हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, सेना के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खराब मौसम के बावजूद प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल होने तक फंसे हुए पर्यटकों को चिकित्सा सहित अन्य सहायता प्रदान की गई।

अधिकारियों ने कहा कि सेना ने मार्ग को आंशिक रूप से साफ करने और बहाल करने के प्रयासों का समन्वय भी किया, जिससे पर्यटकों और वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सकी।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में