नोएडा में देह व्यापार का खुलासा,छह लोग गिरफ्तार
नोएडा में देह व्यापार का खुलासा,छह लोग गिरफ्तार
नोएडा(उप्र),चार जुलाई (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 62 के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और आज तड़के वहां छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि होटल से चार लड़कियां भी पकड़ी गई हैं, जिन्हें नारी निकेतन भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं शोभना
शोभना

Facebook


