जम्मू कश्मीर के गांदरबल में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के छह जवान घायल

Ads

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के छह जवान घायल

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 10:36 AM IST

श्रीनगर, तीन जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग सुरंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन सड़क से फिसल गया। इस हादसे में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर ले जाया गया।

भाषा गोला वैभव

वैभव