बेंगलुरु में देह व्यापार के आरोप में छह विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

Ads

बेंगलुरु में देह व्यापार के आरोप में छह विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 12:22 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 12:22 PM IST

बेंगलुरु, 28 अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु में सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से देह व्यापार के लिए पुरुषों को लुभाने के आरोप में छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां 24 अप्रैल को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के महिला संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा की गईं।

पुलिस ने जारी बयान में महिलाओं की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी महिलाएं कोरमंगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मडिवाला चेक पोस्ट के पास बस स्टॉप के फुटपाथ पर राहगीरों को देह व्यापार के लिए लुभा रही हैं।

सूचना के आधार पर सीसीबी के महिला संरक्षण प्रकोष्ठ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

इसके बाद अधिकारियों ने छापा मारकर सभी छह महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान वे अपने पासपोर्ट और वीजा के संबंध में वैध और संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकीं।

पुलिस ने बताया कि सभी छह महिलाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोरमंगला थाने में पेश किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश