शिमला, 28 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बृहस्पतिवार को बादल फटने से छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए।
कुल्लू के जिला आपातकालीन अभियान केंद्र (डीईओसी) ने कहा, ‘अनी अनुमंडल के निरमंड तहसील के चनैघड़ में बादल फटने की घटना हुई है।
डीईओसी ने कहा, ”घटना में करीब 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए और छह लोग घायल हुए हैं।”
भाषा
जोहेब प्रशांत
प्रशांत