राजस्थान में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत, 626 नये संक्रमित मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत, 626 नये संक्रमित मामले

  •  
  • Publish Date - December 29, 2020 / 01:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

जयपुर, 29 दिसंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 626 नये मामले मंगलवार को सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,06,784 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्‍या 2683 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2683 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 499, जोधपुर में 287, अजमेर में 219, बीकानेर में 165, कोटा में 165, भरतपुर में 120, उदयपुर में 110, पाली में 109 और सीकर में 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य में 1149 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 2,93,888 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 10,213 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 108, कोटा में 59, जोधपुर में 52, उदयपुर में 46, नागौर में 45, बांरा में 43 और भीलवाड़ा में 38 नये संक्रमित लोग शामिल हैं।

भाषा कुंज नीरज

नीरज