मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4190 हुई

Ads

मिजोरम में कोविड-19 के छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4190 हुई

  •  
  • Publish Date - December 29, 2020 / 06:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

आइजोल, 29 दिसंबर (भाषा) मिजोरम में तीन बच्चों समेत छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4190 हो गयी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आइजोल और लांगतलाई जिले से संक्रमण के नए मामले आए हैं। मिजोरम में 114 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में 4,068 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक आठ लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 97 प्रतिशत है और संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को 1153 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 1,77,387 नमूनों की जांच की गयी है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश