निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्री कृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्री कृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), 13 जून (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को यहां श्री कृष्ण मठ पहुंचीं और उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अपने कर्नाटक दौरे पर उन्होंने वर्तमान मठ प्रमुख से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वामी वेदवर्धन तीर्थ के साथ विचार भी साझा किए।
केंद्रीय मंत्री की यात्रा के कार्यक्रम में उडुपी में अन्य धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करना शामिल है। उनके उच्छिला श्री महालक्ष्मी मंदिर जाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रमों में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मला सीतारमण की उडुपी यात्रा को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीतारमण ने कुछ समय मठ परिसर में बिताया और मंदिर के अधिकारियों से बातचीत की।
भाषा सं राजेंद्र गोला
गोला

Facebook


