जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सैनिक शहीद

Ads

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सैनिक शहीद

  •  
  • Publish Date - July 6, 2024 / 03:03 PM IST,
    Updated On - July 6, 2024 / 03:03 PM IST

श्रीनगर, छह जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान प्रारंभ किया था, इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक सैनिक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा शोभना रंजन

रंजन