Sourav Ganguly Health Update: सौरव गांगुली पूरी तरह हुए फिट, अस्पताल से मिली छुट्टी

Ads

Sourav Ganguly Health Update: सौरव गांगुली पूरी तरह हुए फिट, अस्पताल से मिली छुट्टी

  •  
  • Publish Date - January 7, 2021 / 06:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

कोलकाता, सात जनवरी (भाषा) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल का हल्का दौरा पड़ने के पांच दिन बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने अमेरिका में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का किया आह्वान, पुलिस एवं ट्रंप समर्थकों के बीच हिंसक झड़प के बाद

डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वह फिट हैं। 48 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की एंजियोप्लास्टी की गयी है।

घर लौटने के लिए अपने निजी वाहन में बैठने से पहले गांगुली ने कहा, ‘‘ मैं पूरी तरह से ठीक हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी डॉक्टरों, नर्सों और मेरा उपचार करने वाले अस्पताल के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

ये भी पढ़ें- बासमती धान और शरबती गेहूं को जीआई टैग मिलने का रास्ता साफ, आपत्ति हटने के बाद कृषि

गांगुली ने शनिवार को कसरत के दौरान सीने में तकलीफ की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।