नागरिक-केंद्रित सेवाओं की आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं: जितेंद्र सिंह
नागरिक-केंद्रित सेवाओं की आपूर्ति को सुगम बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं: जितेंद्र सिंह
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार ने आम आदमी के कल्याण के लिए नागरिक-केंद्रित सेवाओं की आपूर्ति को सुगम बनाने के वास्ते कदम उठाए हैं।
सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मिशन कर्मयोगी और मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य अधिकारियों को अमृत काल की प्राथमिकताओं के लिए प्रशिक्षित करना और उन्हें नई तकनीक के बेहतर उपयोग के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम बनाना है।
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में ‘लोक प्रशासन में 49वें उन्नत पेशेवर कार्यक्रम’ (एपीपीपीए) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने आम आदमी के कल्याण के लिए नागरिक-केंद्रित सेवाओं की आपूर्ति को सुगम बनाने के वास्ते कदम उठाए हैं।
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘रक्षा बलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे नये क्षेत्रों की भी एक बड़ी भूमिका है।’’
भाषा नोमान सुभाष
सुभाष

Facebook


