School Close News :
चमोली: School Close News : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रशासन ने 10 स्कूलों को 4 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इलाके में लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी, जिसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने यह सख्त कदम उठाया है। इस अवधि के दौरान बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है।
यह पूरा मामला चमोली जिले के नारायणबगड़ इलाके का है, जहां आवारा कुत्ते बेहद आक्रामक हो चुके हैं। बुधवार को ही बाजार में एक कुत्ते ने दो बच्चों समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे एक दिन पहले भी एक कुत्ते ने चार लोगों को काटा था, जो अगले दिन मृत पाया गया। बार-बार हो रहे इन हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
अभिभावकों की चिंता और स्थानीय पंचायत प्रमुख की मांग पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इलाके के 10 स्कूलों को 20 अगस्त से 23 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया है। घटना के बाद हरकत में आई वन विभाग और प्रशासन की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावर कुत्ते को पकड़ लिया है।
ये भी पढ़ें