गैस कटर से काटा स्ट्रांग रूम, बैंक से साढ़े चार किलो स्वर्णाभूषण उड़ाये

Ads

गैस कटर से काटा स्ट्रांग रूम, बैंक से साढ़े चार किलो स्वर्णाभूषण उड़ाये

  •  
  • Publish Date - September 3, 2020 / 12:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

अलप्पुझा, तीन सितंबर (भाषा)केरल में लुटेरों ने एक बैंक में गैस कटर की मदद से सेंधमारी कर 4.5 किलो सोने के आभूषण और साढ़े चार लाख रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सेंधमारी तब सामने आई जब करुमवत्ता गांव में सहकारी बैंक के सचिव ओनम के अवकाश के बाद बैंक परिसर पहुंचे।

संदेह जताया जा रहा है कि अपराध में एक से अधिक लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा कि जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

भाषा शुभांशि माधव

माधव