महिला को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था दिल्ली का यह छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ads

महिला को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था दिल्ली का यह छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 27, 2020 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली में एक महिला को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में 23 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महरौली निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र कफील के रूप में हुई है।

Read More: मोदी सरकार के कृषि बिल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर, विपक्ष की अपील हुई बेअसर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक फेसबुक उपयोगकर्ता उसे अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, पुलिस ने उपयोगकर्ता की जानकारियां हासिल की और तकनीकी निगरानी की मदद से उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।’’

Read More: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा बयान, कहा- देह व्यापार कोई अपराध नहीं, लड़कियों को पेशा चुनने की आजादी

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं से दोस्ती करने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करता था। उन्होंने बताया कि पहचान का खुलासा होने से बचने के लिए वह हॉटस्पॉट या वाईफाई सेवाओं का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पर ऑनलाइन नजर रख रहा था और खुद को जिम ट्रेनर बताता था।

Read More: लॉकडाउन का पालन कराने सख्त हुए भोपाल कलेक्टर, अब नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानें होगी सील