छात्र ने आत्महत्या की

Ads

छात्र ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 14, 2023 / 02:12 PM IST,
    Updated On - April 14, 2023 / 02:12 PM IST

नोएडा(उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) नोएडा के सूरजपुर थानाक्षेत्र में 22 वर्षीय एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशांत कुमार सिंह नामक इस छात्र ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया । उन्होंने बताया कि वह एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

सिंह के अनुसार पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। बताया जा रहा है कि प्रशांत मानसिक तनाव में था।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार