ज्ञान परम्परा से जुड़कर देश को गौरवान्वित करें विद्यार्थी: राज्यपाल बागडे

ज्ञान परम्परा से जुड़कर देश को गौरवान्वित करें विद्यार्थी: राज्यपाल बागडे

ज्ञान परम्परा से जुड़कर देश को गौरवान्वित करें विद्यार्थी: राज्यपाल बागडे
Modified Date: March 28, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: March 28, 2026 5:56 pm IST

जयपुर, 28 मार्च (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को कहा कि विद्यार्थी प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़कर नालंदा एवं तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों की तरह भारत का विश्वभर में गौरव बढ़ाएं।

उन्होंने कहा, “भारत का स्वर्णिम अवसर हमारे विश्वविद्यालय हैं। नई शिक्षा नीति के आलोक में उन्हें सभी मिलकर उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करें।”

बागडे, सीकर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन के साथ-साथ गरीबी को शिक्षा के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है।

राज्यपाल ने राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों का स्मरण करते हुए कहा कि हीरालाल शास्त्री, स्वामी केशवानंद एवं सावित्री भाटी जैसे व्यक्तियों ने राजस्थान में शिक्षा को एक विशिष्ट स्थान दिलाया।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह समारोह शिक्षा का अंत नहीं बल्कि जीवन की नई शुरुआत है।

बागडे ने कहा कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा का उपयोग आमजन और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए करें।

राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्राओं की सफलता दर लगातार बढ़ रही है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में