कटक (ओडिशा), 31 दिसंबर (भाषा) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार बंसल ने शुक्रवार को ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी बंसल ने अभय से पदभार ग्रहण किया, जो सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।
बंसल 27 साल बाद ओडिशा लौटने से पहले, खुफिया ब्यूरो (आईबी) में इसके विशेष निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। वह 1994 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और आईबी में कई प्रमुख पदों पर रहे हैं।
बंसल को यहां राज्य पुलिस मुख्यालय में पदभार संभालने से पहले औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
बंसल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे पूर्ववर्तियों द्वारा सभी मोर्चों पर शुरू किए गए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने के अलावा बेहतर सेवा मेरी प्राथमिकता होगी।’’
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ओडिशा से जाने से पहले, बंसल ने मयूरभंज और संबलपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में काम किया था।
वह इस साल जून में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था।
भाषा देवेंद्र माधव
माधव