देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में एक भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल अपनी कुल संपत्ति का 10 फीसदी हिस्सा दान करेंगे. माना जा रहा है कि इस राशि की मदद से वो गरीब बच्चों के लिए देश के कई भागों में नए स्कूल और यूनिवर्सिटी खोलेंगे। यह राशि कुल मिलाकर 7 हजार करोड़ रुपये है, जिसमें कंपनी में तीन फीसदी हिस्सेदारी भी शामिल है।
सुनील मित्तल ने कहा भारती परिवार अपनी संपत्ति का दस प्रतिशत हिस्सा देश में उच्च क्वालिटी के शिक्षण संस्थान बनवाने पर खर्च करेगा। विज्ञान बिरादरी में अमेरिका स्थित MIT को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान माना जाता है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय भी दुनिया के नामी साइंस इंस्टीट्यूट में शामिल है।
जनधन-आधार और मोबाइल से कम हुआ भ्रष्टाचार नरेंद्र मोदी
भारती परिवार समाज के गरीब तबके के वंचित युवाओं को नि:शुल्क शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का नाम सत्य भारती विश्वविद्यालय होगा। मित्तल ने कहा कि भारती परिवार ने जो राशि देने का संकल्प लिया है उसमें से ज्यादातर राशि नयी विश्वविद्यालय परियोजना में लगेगा।
भारती एयरटेल गरीब तबके के वंचित युवाओं को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ देश के दो जिलों को खुले में शौच से मुक्त करने में भी सहयोग करेगा.
अर्जुन सिंह, IBC24