उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने सात न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने सात न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने सात न्यायिक अधिकारियों को न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की
Modified Date: October 18, 2023 / 01:03 am IST
Published Date: October 18, 2023 1:03 am IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने पटना तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सात न्यायिक अधिकारियों के नामों की मंगलवार को सिफारिश की।

कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी रुद्र प्रकाश मिश्रा तथा रमेश चंद मालवीय को पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने एक अन्य फैसले में न्यायिक अधिकारी राजेंद्र कुमार वानी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा तथा गजेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में