Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश, देखें आदेश… किन जजों को मिला प्रमोशन

Ads

Supreme Court New Judges: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:29 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 10:56 AM IST

Supreme Court New Judges/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी
  • विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया
  • नई नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो गई

नई दिल्ली। Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने सोमवार सुबह इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। वही, अब सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 हो गई है।

 

अर्जुन मेघवाल ने दी जानकारी

Supreme Court New Judges अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद न्यायमूर्ति शील नागू (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट), जस्टिस चंद्रशेखर (बॉम्बे हाईकोर्ट), जस्टिस संजीव सचदेवा (मध्य प्रदेश हाईकोर्ट), जस्टिस अरुण पल्ली (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट) और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

 

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में कितने नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं?

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

इन नियुक्तियों को किसने मंजूरी दी?

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीश कौन हैं?

वेंकिता सुब्रमणि मोहना, Chandrashekhar, Sheel Nagu, Sanjeev Sachdeva और Arun Palli को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

नियुक्तियों की जानकारी किसने साझा की?

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री Arjun Ram Meghwal ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

नई नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या कितनी हो गई है?

पांच नई नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 37 हो गई है।