यरुशलम में नन पर हमला करने का संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

Ads

यरुशलम में नन पर हमला करने का संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 05:48 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 05:48 PM IST

रामल्ला, एक मई (एपी) यरूशलम शहर के पुराने इलाके में एक नन पर हमला करने के मामले में 36 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इजराइली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ईसाइयों को निशाना बनाकर किये गए हमले की इस नवीनतम घटना का वीडियो हाल में प्रसारित हुआ था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को राजा डेविड के मकबरे के पास हुए हमले के बाद अज्ञात व्यक्ति को ‘‘नस्लीय आधार पर हमला करने के संदेह में’’ गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया कि घटना पुराने शहर के दक्षिणी हिस्से में सिय्योन गेट के बाहर स्थित एक पवित्र स्थल पर हुयी थी।

फ्रांसीसी बाइबिल और पुरातत्व अनुसंधान स्कूल के निदेशक ओलिवियर पोक्विलन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि हमले की शिकार हुई नन स्कूल में शोधकर्ता है। उन्होंने इस हमले को ‘‘सांप्रदायिक हिंसा का कृत्य’’ करार दिया।

इजराइली पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘ यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए समान रूप से पवित्र इस शहर में, हम सभी समुदायों की रक्षा करने और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एपी धीरज नरेश

नरेश