श्रीरंगम के पास टीवीके के चुनाव प्रचार कार्यालय में अज्ञात लोगों ने आग लगाई

Ads

श्रीरंगम के पास टीवीके के चुनाव प्रचार कार्यालय में अज्ञात लोगों ने आग लगाई

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 07:30 PM IST

तिरुचिरापल्ली, एक मई (भाषा) तमिलनाडु में श्रीरंगम के पास कमनायक्कनपलयम गांव में शुक्रवार तड़के अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी टीवीके के प्रचार कार्यालय को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कार्यालय को मामूली रूप से नुकसान पहुंचा है।

उसने बताया कि आग ने इमारत के प्रवेश द्वार पर लगी फूस की छत को अपनी चपेट में ले लिया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे चार मई को घोषित होंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर भागते देखा जा सकता है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि वीडियो फुटेज का अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है।

टीवीके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, पेट्टैवैथलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश