फतेहगढ़ साहिब, 17 फरवरी (भाषा) पंजाब के सरहिंद जिले में मंगलवार को एक नाले में थैलों में भरकर रखे गए संदिग्ध मांस के टुकड़े मिले। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस बारे में कोई अफवाह न फैलाएं।
यह घटना शहर के कुष्ठ आश्रम के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने तुरंत नाले की सफाई शुरू की और मांस से भरे थैलों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।
सरहिंद पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लोगों से अपील की है कि वे कोई अफवाह न फैलाएं।
उन्होंने निवासियों से इलाके में शांति बनाए रखने का भी आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि मांस को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह किसका मांस था।
उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप