(Dixon Tech Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Dixon Tech Share Price घरेलू शेयर बाजार में आज डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में जब बाजार के मुख्य इंडेक्स ग्रीन थे, तब भी डिक्सन टेक के शेयर लाल निशान पर थे। शेयरों में इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का बेयरेश रुख है। सीएलएसए ने न सिर्फ डिक्सन टेक की रेटिंग डाउनग्रेड की, बल्कि टारगेट प्राइस में भी 23% की कटौती कर दी। इसके बाद निवेशकों ने तेजी से शेयर बेचना शुरू किया और इंट्रा-डे में शेयर 3.47% गिरकर 11,126.00 रुपये तक आ गए। निचले स्तर पर खरीदारी के चलते शेयर थोड़ी संभलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी भी दबाव बना हुआ है। फिलहाल शेयर 2.42% की गिरावट के साथ 11,238.00 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
सीएलएसए ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज की रेटिंग को ‘Outperform’ से Hold’ में बदल दिया और टारगेट प्राइस 15,800 रुपये से घटाकर 12,100 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि हाई-बैंडविड्थ मेमोरी और DDR5 की एआई से जुड़ी मांग बढ़ रही है, जिससे मेमोरी इंडस्ट्री एक सुपर साइकिल में प्रवेश कर रही है। लेकिन मेनस्ट्रीम स्टोरेज प्रोडक्ट्स की सप्लाई कम और लागत अधिक होने के कारण डिक्सन टेक पर दबाव बढ़ रहा है। आयात पर निर्भरता के कारण यह वैश्विक सप्लाई चैलेंज से प्रभावित हो रहा है।
एआई-ग्रेड मेमोरी की कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं। जनवरी में DDR5 के कॉन्ट्रैक्ट रेट 119% और DDR4 63% बढ़ गए। NAND की कीमतें भी 37-67% तक बढ़ीं। इससे स्मार्टफोन और अन्य लोअर एंड कंज्यूमर डिवाइस की बिक्री प्रभावित हो सकती है। उच्च लागत के कारण बिक्री भाव 10-25% तक बढ़ सकता है। CLSA का मानना है कि मीडियम टर्म में कंपनी की ग्रोथ पर दबाव रहेगा।
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, 34 एनालिस्ट्स में से 26 ने डिक्सन टेक को ‘Buy’ की सलाह दी है, 3 ने ‘Hold’ और 5 ने ‘Sell’ रेटिंग दी। मॉर्गन स्टैनली ने सबसे बेयरेश रुख अपनाया है और इसका टारगेट 8,157 रुपये रखा है। चार अन्य ब्रोकरेज फर्मों ने भी इसे 10,000 रुपये से नीचे टारगेट दिया है। इसका मतलब है कि कई विशेषज्ञ इस शेयर में अभी और गिरावट की संभावना देखते हैं।
| विवरण | मान |
| वर्तमान मूल्य | ₹11,238.00 |
| परिवर्तन | −₹279.00 (−2.42%) |
| ओपन | ₹11,400.00 |
| हाई | ₹11,464.00 |
| लो | ₹11,126.00 |
| मार्केट कैप | ₹67.88K Cr |
| P/E रेशियो | 41.22 |
| 52-सप्ताह हाई | ₹18,471.00 |
| 52-सप्ताह लो | ₹9,835.00 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.07% |
| तिमाही डिविडेंड राशि | ₹1.995 |
पिछले एक साल में डिक्सन टेक के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 25 सितंबर 2025 को यह शेयर 18,471.00 रुपये पर था, जो इसका रिकॉर्ड हाई था। इसके बाद चार महीनों में यह 46.79% गिरकर 30 जनवरी 2026 को 9,835.00 रुपये तक आ गया, जो एक साल का रिकॉर्ड लो था। इस दौरान निवेशकों के लिए यह शेयर काफी अस्थिर साबित हुआ है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।