शुभेंदु अधिकारी ने विकसित बंगाल बनाने के लिए लोगों से मिलकर काम करने का आह्वान किया

Ads

शुभेंदु अधिकारी ने विकसित बंगाल बनाने के लिए लोगों से मिलकर काम करने का आह्वान किया

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 03:14 PM IST

कोलकाता, 15 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को लोगों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर और विकसित पश्चिम बंगाल के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

शुभेंदु ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा उद्योग के विकास के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश का तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि भारत की संप्रभुता और विविधता में एकता का प्रतीक होने के कारण यह हमारे गौरव का विषय है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम सभी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए मिलकर बेहतर और विकसित पश्चिम बंगाल का निर्माण करें।’’

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र