कोलकाता, 20 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित सबांग इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया।
अधिकारी ने कहा कि लोगों को हो रही परेशानियों को कम करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को पहले ही आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सबांग जाते समय मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।”
अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारी बारिश के कारण पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबांग में बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।
अधिकारी ने कहा, “स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। आम लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए पीने का पानी, राहत सामग्री और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है।”
उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में सरकार लोगों के साथ है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों की तकलीफ कम करने के लिए प्रशासन पूरी ताकत से काम कर रहा है।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत