पुरुलिया, 17 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह मई 2027 में अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर जनता के सामने एक “परीक्षा” देंगे और अगर उन्हें 10 में से कम से कम नौ अंक नहीं मिले, तो अपनी “नाकामी” स्वीकार कर लेंगे।
पुरुलिया में पेयजल परियोजना का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा, “नौ मई 2027 को मेरे कार्यकाल का एक साल पूरा होगा। उस दिन मैं एक परीक्षा दूंगा। उस परीक्षा में आप मुझे अंक देंगे। अगर मुझे 10 में से नौ अंक नहीं मिले, तो मैं अपनी नाकामी स्वीकार कर लूंगा। लेकिन आप खुद कहेंगे कि आपने सही व्यक्ति और सही पार्टी को जिम्मेदारी सौंपी थी। हम पर विश्वास रखें।”
उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
उन्होंने कहा, “उस दिन आप कहेंगे कि आपने सही व्यक्ति को चुना। हम पर विश्वास रखें, हमें समय दें, हम आपके कल्याण के लिए काम करेंगे।”
अधिकारी ने कहा, “मैं मई 2027 में जनता की अदालत में पेश होऊंगा और लोगों को मेरे काम का फैसला करने दूंगा।”
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप