स्वरा भास्कर बोलीं- आतंकवाद के आरोपी को भेज रहे हैं सदन, अब पाक पर हमला कैसे करेंगे

Ads

स्वरा भास्कर बोलीं- आतंकवाद के आरोपी को भेज रहे हैं सदन, अब पाक पर हमला कैसे करेंगे

  •  
  • Publish Date - May 24, 2019 / 10:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई को सामने आ गए हैं। देश की जनता ने भाजपा को अपना जनादेश दिया है, जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री चुना है। मोदी की जीत पर जहां दुनियाभर से बधाई संदेश सामने आ रहे हैं वहीं, दूसरी ओर देश की कई हस्तियों और बॉलीवुड कलाकारों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी और भाजपा का विरोध करने वाली अभिनेत्री स्वारा भास्कर ने भी भाजपा को एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के चलते वो अब ट्रोलर्स के टारगेट में आ गईं हैं और उनका जमकर मजाक बन रहा है।

दरसअल स्वरा भास्कर ने लिखा है कि ये एक नई शुरूआत के लिए। हैशटैग भारत। पहली बार किसी आतंक की आरोपी को पार्लियामेंट भेज रहे हैं। अब पाकिस्तान पर कैसे हमला करेंगे? इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने सोचने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

स्वरा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि तुम्हे जनता ने इतना करारा तमाचा मारा फिर भी नहीं सुधरोगे। लगे रहो 24 में 400 आएगी तुम्हारी घटिया सोच की वजह से।

वहीं एक और यूजर ने उन्हें लिखा है कि कोई ट्रोल नहीं करेगा, कोई कुछ नहीं बोलेगा इसे, बोलने दो, तकलीफ हुई है बेचारों को। वहीं एक यूजर ने लिखा- आप बताइए कन्हैया कुमार का क्या। परेशान मत होइए आपका भविष्य भी अंधकार में ही है।

एक यूजर ने लिखा- लगता है यहां कुछ जलने की बू आ रही है, बू भी आएगी वो भी 5 सालों तक।

दरसअल स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट के जरिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है। साध्वी प्रभा ठाकुर मालेगांव बम विस्फोट केस में आरोपी हैं। प्रज्ञा ने इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को लगभग 3 लाख वोटों के अंतर से हरा दिया है।