तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : द्रमुक ने भाकपा को पांच सीट दीं

Ads

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : द्रमुक ने भाकपा को पांच सीट दीं

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 11:48 AM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 11:48 AM IST

चेन्नई, 18 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को पांच सीट आवंटित कीं।

द्रमुक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यहां पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाकपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में छह सीट पर चुनाव लड़ा था।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।

भाषा गोला शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार