तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने वीसीके प्रमुख से भेंट की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने वीसीके प्रमुख से भेंट की
(तस्वीरों के साथ)
चेन्नई, 12 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को यहां वीसीके प्रमुख टी थिरुमावलवन से उनके आवास पर मुलाकात की।
कुछ ही दिन पहले वीसीके ने सरकार गठन में टीवीके को अपना समर्थन दिया था।
टीवीके सूत्रों ने बताया कि विजय ने वीसीके के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने एवं धर्मनिरपेक्ष सरकार प्रदान करने का अपना वादा दोहराया।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने यहां आईयूएमएल अध्यक्ष के एम कादर मोहिदीन से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की थी। उन्होंने (प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय) सत्यमूर्ति भवन में कांग्रेस नेताओं और अन्नाद्रमुक के नेता सी वी षणमुगम से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन से अलवरपेट में उनके आवास पर मुलाकात की थी।
विजय एमडीएमके संस्थापक वाइको, पीएमके प्रमुख अंबुमणि रामदास और तमिल राष्ट्रवादी पार्टी, एनटीके के प्रमुख सीमान से भी उनके आवासों पर मुलाकात कर चुके हैं।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप

Facebook


