चेन्नई, 16 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार-मुक्त शासन देने का संकल्प जताया और कहा कि प्रशासन ईमानदारी के साथ काम करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने को लेकर आगाह किया और कहा कि दागी मंत्री को पद से हटा दिया जाएगा।
उन्होंने दोहराया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
कानून मंत्री आर. निर्मल कुमार ने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार रोधी रुख का हवाला देते हुए पत्रकारों से कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश