Thalapathy Vijay Revokes Decision: तमिलनाडु के CM ने बदला अपना ही फैसला.. निजी ज्योतिष को दिया था सरकार में ये अहम पद, अब जारी किया रोलबैक का आदेश
Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay Revokes Decision: तमिलनाडु सीएम विजय ने ज्योतिषी की ओएसडी नियुक्ति रद्द की, विधानसभा में विश्वास मत भी जीत लिया।

Thalapathy Vijay Revokes Decision_11zon
- सीएम विजय ने ज्योतिषी की ओएसडी नियुक्ति रद्द कर दी।
- विपक्ष के विरोध के बाद सरकार ने आदेश वापस लिया।
- विजय सरकार ने विधानसभा में 144 वोटों से विश्वास मत जीता।
चेन्नई: तमिलनाडु में सोमवार को जारी एक आधिकारिक सरकारी आदेश में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ज्योतिषी रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री (राजनीतिक) के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया था। (Thalapathy Vijay Revokes Decision) आदेश में कहा गया है कि "थिरु रिक्की राधन पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री (राजनीतिक) के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्त किया जाता है। साथ ही कहा गया था कि विस्तृत नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
की थी सत्ता में आने की भविष्यवाणी
हालाँकि अब इस ममेल में नया अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने इस फैसले को वापस लेते हुए इस नियुक्ति को रद्द कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। निजी ज्योतिष को ओएसडी नियुक्त किये जाने पर सीएम विजय विपक्ष्ही दलों के निशाने पर आ गए थे। बता दें कि, विजय के निजी ज्योतिष रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल ने ही एक साल पहले विजय के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की थी।
सीएम बनते ही शराब बिक्री पर बड़ा फैसला
तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही सी. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस अड्डों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकार की ओर से संचालित 717 TASMAC शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि इसका पालन अगले दो हफ्तों में होना चाहिए।
तमिलनाडु में शराब की दुकानों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। वहां की जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी कि स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के पास स्थित शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाए, लेकिन इनसे होने वाली कमाई को लेकर सरकारें इस पर कदम नहीं उठा पाती थीं। (Thalapathy Vijay Revokes Decision) हालांकि हर पार्टी चाहे वो डीएमके हो या एआईएडीएमके, सबने तमिलनाडु में शराबबंदी का वादा अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था, लेकिन इस पर ठोक कदम नहीं उठाए जा सके।
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार ने बुधवार को विधानसभा में भारी हंगामे और ड्रामे के बीच अपना पहला विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के पक्ष में उम्मीद से कहीं ज्यादा विधायकों ने वोट किया, जिससे सीएम विजय की कुर्सी अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। मुख्य विपक्षी दल द्रमुक (DMK) ने इस वोटिंग का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट किया।
सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बागी गुट का भी भरपूर समर्थन मिला। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि सरकार के पक्ष में कुल 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विरोध में महज 22 वोट ही पड़े।
धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर चलेगी सरकार
विश्वास मत जीतने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने सदन और तमिलनाडु की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर चलेगी और राज्य की तरक्की के लिए पिछली सरकारों की तमाम जनहितकारी योजनाओं को भी जारी रखेगी। (Thalapathy Vijay Revokes Decision) इस शानदार जीत के बाद जहाँ टीवीके खेमे में भारी जश्न का माहौल है।
इन्हें भी पढ़ें:-
ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान
नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत
जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई
महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: उन्होंने ज्योतिषी रिकी राधान पंडित वेट्ट्रीवेल की ओएसडी नियुक्ति रद्द कर दी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tamil Nadu CM Vijay Cancels Astrologer OSD Appointment After Opposition Criticism and Wins Trust Vote

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm