तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 10 जून को दिल्ली जाएंगे, नीति आयोग की बैठक में हो सकते हैं शामिल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 10 जून को दिल्ली जाएंगे, नीति आयोग की बैठक में हो सकते हैं शामिल
चेन्नई, नौ जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मई में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद नयी दिल्ली के अपने दूसरे दौरे पर, वे 10 जून को सुबह करीब आठ बजे एक विशेष विमान से रवाना होंगे और 11 जून को नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हो सकते हैं।
नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
दिल्ली की यात्रा के दौरान, उनके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की उम्मीद है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री के कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने की भी उम्मीद है। इससे पूर्व 27 मई को राष्ट्रीय राजधानी की अपनी पहली यात्रा के दौरान यह राजनीतिक बैठक नहीं हो पाई थीं।
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश

Facebook


