Tamil Nadu Exit Poll 2026: विजय की TVK ने बिगाड़ा AIADMK का खेल! तमिलनाडु में फिर बनेगी इस पार्टी की सरकार, भाजपा की उम्मीदों पर फिरा पानी

विजय की TVK ने बिगाड़ा AIADMK का खेल! तमिलनाडु में फिर बनेगी इस पार्टी की सरकार, Tamil Nadu Exit Poll 2026

Tamil Nadu Exit Poll 2026: विजय की TVK ने बिगाड़ा AIADMK का खेल! तमिलनाडु में फिर बनेगी इस पार्टी की सरकार, भाजपा की उम्मीदों पर फिरा पानी
Modified Date: April 29, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: April 29, 2026 7:46 pm IST

Tamil Nadu Exit Poll 2026: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए अब मतदान का दौर खत्म हो चुका है। इसी के साथ ही अब एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। तमिलनाडु सत्ता पक्ष यानी SPA (DMK+) गठबंधन स्पष्ट बढ़त में नजर आ रहा है, जबकि मुख्य विपक्षी दल AIADMK पीछे दिखाई दे रहा है। इस बार एक नई राजनीतिक ताकत TVK भी सीमित लेकिन असरदार उपस्थिति दर्ज कराती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, DMK के नेतृत्व वाले SPA गठबंधन को 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है। यह आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से काफी ज्यादा है, जिससे संकेत मिलता है कि मौजूदा सरकार को फिर से जनादेश मिल सकता है।

AIADMK के सामने चुनौती

Tamil Nadu Exit Poll 2026: दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल AIADMK को 50 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है। यह स्थिति पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वह सत्ता से दूर रह सकती है। वोट शेयर के स्तर पर AIADMK को 36 से 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इससे साफ है कि पार्टी का कोर वोट बैंक अभी भी मौजूद है, लेकिन उसे सीटों में बदलने में दिक्कत हो रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, संगठन और गठबंधन रणनीति की कमजोरियां इसकी वजह हो सकती हैं।

TVK की एंट्री ने खींचा ध्यान

इस चुनाव की खास बात एक्टर विजय की पार्टी TVK रही, जिसने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर चर्चा बटोरी है। एग्जिट पोल के मुताबिक, TVK को 13 से 18 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर के तौर पर पार्टी को 12 से 16 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जो किसी नई पार्टी के लिए बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि राज्य की राजनीति में तीसरे विकल्प के लिए कुछ जगह बन रही है, हालांकि अभी यह निर्णायक नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।