तमिलनाडु : पदयात्रा कर मंदिर जा रहे पांच तीर्थयात्रियों की वैन से कुचले जाने के बाद मौत

Ads

तमिलनाडु : पदयात्रा कर मंदिर जा रहे पांच तीर्थयात्रियों की वैन से कुचले जाने के बाद मौत

  •  
  • Publish Date - July 17, 2024 / 11:41 AM IST,
    Updated On - July 17, 2024 / 11:41 AM IST

तंजावुर (तमिलनाडु), 17 जुलाई (भाषा) पदयात्रा कर मंदिर जा रहे पांच श्रद्धालुओं की तंजावुर-तिरुचि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह तेज गति से जा रही एक वैन से कुचले जाने के बाद जान चली गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में एक महिला शामिल है।

पुलिस के अनुसार, पुडुकोट्टई जिले के निवासी ये लोग सड़क मार्ग से समयपुरम मरिअम्मन मंदिर जा रहे थे लेकिन रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

सुबह तंजावुर से 30 किलोमीटर दूर वलंबकुडी गांव के पास तिरुचि जा रही वैन ने उन्हें कुचल दिया जिससे एक महिला सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए तंजावुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा