तमिलनाडु ने 86.95 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक दी: स्वास्थ्य मंत्री

Ads

तमिलनाडु ने 86.95 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक दी: स्वास्थ्य मंत्री

  •  
  • Publish Date - January 3, 2022 / 12:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

चेन्नई, दो जनवरी (भाषा) तमिलनाडु ने अपनी 86.95 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दे दी है। रविवार को 17वें विशाल टीकाकरण शिविर के दौरान 4,20,098 लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने बताया कि इसी के साथ 60.17 प्रतिशत लोगों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गयी है।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि रविवार को अभियान के दौरान कुल 15,16,804 लोगों को टीके की खुराक दी गयी। उन्होंने कहा, ‘‘आज 15.16 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गयी। अभी तक 86.95 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक और 60.17 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।’’

भाषा गोला शफीक