चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों को आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री चंद्रशेखर जोसेफ विजय का सचिव नियुक्त किया।
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष विजय ने रविवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
राज्य सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. पी. सेंथिल कुमार का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव-प्रथम के पद पर तैनात किया गया है।
आदेश के मुताबिक आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग की सचिव जी लक्ष्मी प्रिया का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव-द्वितीय के पद पर तैनात किया गया है।
भाषा धीरज प्रशांत
प्रशांत