तमिलनाडु सरकार इंडक्शन स्टोव का उपयोग कर रहे भोजनालयों को बिजली पर दो रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी देगी

Ads

तमिलनाडु सरकार इंडक्शन स्टोव का उपयोग कर रहे भोजनालयों को बिजली पर दो रुपये प्रति यूनिट सब्सिडी देगी

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 06:00 PM IST

चेन्नई, 14 मार्च (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को उन रेस्त्रां, होटल और चाय की दुकानों के लिए बिजली पर दो रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी की घोषणा की, जो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की जगह इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन 28 फरवरी से पश्चिम एशिया में शुरू हुए संघर्ष के बाद से समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। इस संघर्ष के कारण भोजनालयों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी हुई है।

शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इंडक्शन स्टोव का उपयोग करने वाले होटलों, चाय की दुकानों और क्लाउड किचन द्वारा अतिरिक्त बिजली की खपत पर प्रति यूनिट दो रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने कहा, ‘यह सब्सिडी तब तक लागू रहेगी, जब तक केंद्र द्वारा वाणिज्यिक एलपीजी उपयोग पर लगाया गया प्रतिबंध नहीं हट जाता।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप