तमिलनाडु एसएसएलसी परिणाम: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 94.31 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
तमिलनाडु एसएसएलसी परिणाम: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 94.31 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
चेन्नई, 20 मई (भाषा) तमिलनाडु राज्य बोर्ड के 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के एसएसएलसी परिणाम बुधवार को आधिकारिक तौर पर जारी किए गए। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों में से 94.31 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।
यह पिछले शैक्षणिक वर्ष की तुलना में 0.51 प्रतिशत अधिक है।
पुदुक्कोट्टई जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 97.57 रहा, इसके बाद शिवगंगा का स्थान रहा जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 97.54 रहा। 29वें स्थान पर रहे चेन्नई का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.34 प्रतिशत रहा।
परिणाम जारी करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने कहा कि इस वर्ष कुल 8,70,643 छात्र (4,35,247 लड़कियां और 4,35,396 लड़के) परीक्षा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.47 है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.15 है। मंत्री के अनुसार, कुल 5,171 स्कूलों ने 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है।
मंत्री ने बताया कि विज्ञान विषय में कुल 10,476 छात्रों ने पूरे अंक प्राप्त किए हैं, और सामाजिक विज्ञान में 3,336 छात्रों ने पूरे अंक प्राप्त किए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि गणित में 3,194 छात्रों, अंग्रेजी में 92 छात्रों और तमिल में 34 छात्रों ने पूरे पूरे अंक प्राप्त किए हैं।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


