तमिलनाडु के कोयंबटूर कॉलेज छात्र की हत्या का मादक पदार्थों के सेवन से कोई संबंध नहीं : मंत्री

Ads

तमिलनाडु के कोयंबटूर कॉलेज छात्र की हत्या का मादक पदार्थों के सेवन से कोई संबंध नहीं : मंत्री

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 01:53 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 01:53 PM IST

चेन्नई, 17 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को इस बात से इनकार किया कि 10 अगस्त को कोयंबटूर में 19 वर्षीय मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग छात्र की निर्मम हत्या का संबंध कॉलेज परिसर में मादक पदार्थों के सेवन से था।

सरकार ने कहा कि यह हमला वरिष्ठ और कनिष्ठ छात्रों के बीच विवाद के बाद हुई जवाबी झड़प का नतीजा था।

विपक्षी दलों के उस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि कथित तौर पर मादक पदार्थों के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्र की हत्या के पीछे मादक पदार्थों से जुड़ा कारण था, तमिलनाडु के ऊर्जा संसाधन एवं विधि मंत्री आर. निर्मल कुमार ने कहा कि कोयंबटूर के छात्र की हत्या चौथे वर्ष और दूसरे वर्ष के छात्रों के बीच पुराने विवाद के कारण हुई झड़प का परिणाम थी।

मंत्री ने ‘ध्यानाकर्षण प्रस्ताव’ का जवाब देते हुए कहा कि जिस छात्र पर हमला किया गया था, उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

कुमार ने विधानसभा में हंगामे के बीच बताया, “दो मामले दर्ज किए गए हैं और इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) कानून के तहत भी एक मामला शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। हत्या के सिलसिले में करीब 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”

भाषा तान्या रंजन

रंजन