तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए
तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए
तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), तीन फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री आर. एस. राजकन्नप्पन मनोनमनियम सुंदरनार शनिवार को विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हुए, जिसमें राज्यपाल आर. एन. रवि ने छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान किये।
मंत्री द्वारा दीक्षांत समारोह से दूर रहने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।
द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुराई की 55वीं पुण्य तिथि के दिन दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
पुण्यतिथि के मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेन्नई व राज्य के विभिन्न हिस्सों में विशाल रैलियों में भाग लिया और अन्नादुरई को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाल ही में अलगप्पा विश्वविद्यालय में हुए राज्यपाल के कार्यक्रम में भी मंत्री सुंदरनार शामिल नहीं हुए थे।
भाषा जोहेब संतोष
संतोष

Facebook


