किशोरी ने की आत्महत्या, अलग अलग स्थानों पर कुल पांच लोगों की मौत, क्या बढ़ रहा है मानसिक तनाव ?

Ads

किशोरी ने की आत्महत्या, अलग अलग स्थानों पर कुल पांच लोगों की मौत, क्या बढ़ रहा है मानसिक तनाव ?

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 07:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नोएडा, 17 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इलाके में जगहों पर चार और लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी तमन्ना ने रविवार को मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। उसे एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- कश्मीर-पंजाब सीमा के लखनपुर पर यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम करने क…

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारी ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र में रहने वाली सरोज की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के में रहने वाले 57 साल के शिव प्रकाश चौबे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में मजदूर ने सात लोगों पर चाकू से हमला किया, एक की मौत

अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के प्रयाग अस्पताल में भर्ती अनामिका (31) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि सभी मामलों की पहलुओं से जांच की जा रही है ।

Read More News: उन्होंने देश के लोगों को धोखा दिया : पीडीएम, मरियम नवाज का आरोप-आपसे सवाल करो तो सेना के पीछे छिप जाते हो